सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sighting of a leopard in the inhabited area creates an atmosphere of fear among villagers

Amroha News: आबादी में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 26 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Sighting of a leopard in the inhabited area creates an atmosphere of fear among villagers
मंडी धनौरा। पंद्रह दिन पहले खादर के गांव रमपुरा खादर में कंटीले तारों में फंसने से पकड़े गए तेंदुए के बाद अब एक और तेंदुए की दस्तक क्षेत्र के गांव लाडनपुर में हुई है। गांव की आबादी में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए का भय कम होेने का नाम नहीं ले रहा है। गांव लाडनपुर के ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की रात एक तेंदुआ आबादी से सटे क्षेत्र में घूमता दिखाई दिया। हालांकि तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भयभीत हो गए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। गौरतलब है कि 20 दिन पहले रमपुरा खादर में किसान बचिच्तर सिंह के खेत के चारों ओर लगे कंटीले तारों में एक तेंदुआ फंस गया था। उसका रेसक्यू कर अमानगढ़ रेंज में छोड़ दिया गया था। उस तेंदुए ने ग्राम मुकारमपुर निवासी अमित पर जानलेवा हमला किया था। डिप्टी रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन

देहात थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानपुर इंतेजाम अली के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में चौथे दिन भी तेंदुआ नहीं फंस सका। उसके आसपास होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं। इस बीच तेंदुए का शावक पिंजरे के पास टहलता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिससे वन विभाग की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को गांव निवासी किसान इंद्रपाल सिंह पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाकर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की टीम और ग्राम प्रधान महेश कुमार जंगल में पहुंचे। इस दौरान चरई के एक खेत में किसी जानवर के अवशेष मिले, जहां से दुर्गंध भी आ रही थी। अधिकारियों का मानना है कि तेंदुए ने आसपास किसी जंगली जानवर का शिकार किया है, जिससे उसके क्षेत्र में मौजूद होने की पुष्टि होती है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पिंजरे के पास एक शावक टहलता हुआ दिखाई दिया। इससे पहले सोमवार शाम को भी जंगल में एक शावक दिखाई दिया था। माना जा रहा है कि तेंदुआ अपने शावक के साथ इसी क्षेत्र में घूम रहा है। मादा तेंदुआ होने की भी आशंका है।

तेंदुए की गतिविधियों के चलते गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग भयभीत हैं। ग्रामीण अब अकेले खेतों पर जाने से बच रहे हैं और समूह बनाकर खेतों में काम करने पहुंच रहे हैं। डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा ने बताया कि तेंदुए की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों ने सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed