सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An FIR has been lodged against the hospital operator for breaking the seal of the OT without permission.

Amroha News: बगैर अनुमति अस्पताल के ओटी की सील तोड़ने पर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against the hospital operator for breaking the seal of the OT without permission.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बगैर अनुमति के ऑपरेशन थियेटर की सील तोड़कर रोगियों का उपचार करने के मामले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मेडिकल एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने बगैर पंजीकरण संचालन करने पर अस्पताल को सील कर दिया है।
Trending Videos

गांव शेरपुर स्थित झोलाछाप के अस्पताल में सोमवार की सुबह ग्राम रामपुर खादर निवासी महिला राजोदेवी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद राजोदेवी की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर महिला के परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। मौके की नजाकत को देखते हुए संचालक व स्टाफ भाग गया। देर रात मृतका के जेठ चंद्रभान की तहरीर पर अस्पताल संचालक रंजीत सिंह व महिला डॉक्टर पवनदेवी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस अस्पताल की ओटी 30 दिसंबर 2025 को सील कर दी गई थी। संचालक ने सील तोड़कर रोगियों का इलाज करना शुरू कर दिया। सोमवार की रात को ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने अस्पताल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि बगैर पंजीकरण के अस्पताल चलाने व लापरवाही में संचालक रंजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
आखिरकार किसकी शह पर धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध अस्पताल
मंडी धनौरा। झोलाछाप के अस्पतालों में लगातार हो रहीं महिलाओं की मौत के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि आखिरकार किसकी शह पर ये अस्पताल खुलेआम महिलाओं की जान के दुश्मन बने हुए हैं।
26 दिसंबर 2025 को ग्राम नबाबपुरा स्थित माधव नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद महिला की मौत होने पर जमकर बवाल हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने 30 दिसंबर को आठ अस्पतालों की ओटी सील कर दी थी। आठ में से तीन अस्पताल संचालकों ने बगैर अनुमति सील तोड़कर ऑपरेशन शुरू कर दिए। प्रभारी सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह का कहना है कि झोलाछापों को मरीजों की जान से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी भी दशा में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed