फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Assault case registered against three individuals, including a BSF personnel.

Amroha News: बीएसएफ कर्मी समेत तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Assault case registered against three individuals, including a BSF personnel.
गजरौला। बीएसएफ कर्मी समेत तीन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसी के जीजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। उधर बीएसएफ कर्मी पर आरोप है कि उसने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता कर वर्दी पर हाथ डाला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खादगुर्जर निवासी पुष्पेंद्र का कहना है कि वह और उनकी पत्नी पुष्पा सोमवार को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के कपसुआ गांव में गए थे। जहां पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। जहां से खादगुर्जर गांव में आए। उनकेे दो साले अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय निवासी बीएसएफ कर्मी सतेंद्र सिंहए विशांत व एक अन्य घर में घुस आए। उनके साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ लाठी डंडे से मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पुष्पेंद्र की तहरीर पर बीएसएफ कर्मी सतेंद्र सिंह समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि मारपीट के आरोपी बीएसएफ कर्मी का नोटिस भरा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन











पुलिस के साथ अभद्रता की चर्चा

गजरौला। पुष्पेंद्र की पत्नी पुष्पा के साथ मारपीट की सूचना पाकर खादगुर्जर गांव में पहुंची पुलिस पुष्पेंद्र को गाड़ी में बैठा रही थी। आरोप है कि इस दौरान बीएसएफ कर्मी ने यूपी-112 के पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए उसका गिरेबान पकड़ लिया। जिस पर यूपी-112 ने थाना पुलिस को घटना की सूचना देेते हुए और भी पुलिस भेजने को कहा। कुछ ही देर में यूपी-112 पुलिस की दूसरी गाड़ी गांव में पहुंच गई। बीएसएफ केे दरोगा समेत तीन युवकों को पुलिस थाने ला रही थी। बताया जा रहा है कि बीएसएफ कर्मी बेहोश हो गया। उसे तुरंत सीएचसी में लेकर आए। यहां पर उसकी हालत में सुधार आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। तीनों को थाने ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दाेनों पक्ष के रिश्तेदार थाने पहुंच गए और मामला रफा दफा करने के प्रयास में जुट गए। मगर नाकाम रहे। सीओ का कहना है कि किसी पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता की बात सामनेे नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed