{"_id":"6a554f134173752c7e0ab7dd","slug":"threeh-academy-defeated-rukmani-academy-by-36-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168120-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: थ्रीएच एकेडमी ने रुक्मणी एकेडमी को 36 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: थ्रीएच एकेडमी ने रुक्मणी एकेडमी को 36 रन से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए टी-20 मुकाबले में थ्रीएच क्रिकेट एकेडमी ने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी को 36 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए थ्रीएच की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 146 रन बनाए। जवाब में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 110 रन पर सिमट गई।
थ्रीएच क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत लड़खड़ाने के बाद कैफ ने 38 गेंदों में 40 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। मोहम्मद शान ने 20 गेंदों में छह छक्कों की मदद से 42 रन बनाए, जबकि वाजिद अली ने आठ गेंदों पर 19 रन जोड़कर टीम का स्कोर 146 तक पहुंचाया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से कामरान और अंकित कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत खराब रही। मुख्तार अशरफ ने 22, कृष्णा यादव ने 15 और कामरान ने 33 गेंदों में 41 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
थ्रीएच क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमान, फैज और वाजिद अली ने दो-दो विकेट झटके। कप्तान अरीब ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में केवल छह रन देकर एक विकेट हासिल किया। शानदार गेंदबाजी और सटीक फील्डिंग के दम पर थ्रीएच क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला 36 रन से अपने नाम कर लिया।