{"_id":"6a21cfe29dd22747870998c6","slug":"constable-recruitment-exam-28224-candidates-will-appear-for-the-exam-at-10-centres-heavy-vehicles-will-not-enter-the-city-for-three-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-165199-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा : 10 केंद्रों पर 28224 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तीन दिन शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा : 10 केंद्रों पर 28224 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, तीन दिन शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में तीन दिन होने वाली सिपाही और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी लखन सिंह यादव की मौजूदगी में परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए गए।
बृहस्पतिवार को डीएम ने बताया कि जनपद में 8, 9 और 10 जून को 10 परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। तीन दिनों में 28224 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 4704 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। तीनों ने शहर में भारी वाहनों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए अलग-अलग स्टाफ की तैनाती की गई है। केंद्रों पर तैनात सभी कार्मिकों को फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए।
प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड, चाबियां तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। अभ्यर्थियों को केवल प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र और पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। साथ ही बैग और अन्य सामान रखने के लिए क्लॉकरूम की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने सभी केंद्रों पर ठंडे पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पावर बैकअप के लिए जनरेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ को प्रत्येक केंद्र पर मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात रखने को कहा गया है। वहीं पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जोया पुलिस चौकी पर परीक्षा सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में एकेके इंटर कॉलेज, भगवत शरण इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएसएच इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, जेएस हिंदू पीजी कॉलेज ब्लॉक-बी, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज तथा सिख इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों को भर्ती बोर्ड की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
ट्रैफिक एडवाइजरी एक नजर में
अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स कैलसा बाईपास और पाकबड़ा होकर जाएंगे।
नौगावां से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले वाहन यहियापुर बाईपास से होकर गुजरेंगे।
नौगावां से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास, धनौरा बाईपास और अतरासी चौकी हाईवे मार्ग का उपयोग करेंगे।
अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाले वाहन आरटीओ, कल्याणपुरा रोड, बंबूगढ़, काकरसराय और काठ रोड होकर प्रवेश करेंगे।
शहर से जोया, मुरादाबाद और दिल्ली जाने वाले वाहन काकर सराय व बंबूगढ़ होकर हाईवे पर पहुंचेंगे।
शहर से नौगावां जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स, माया धर्मकांटा और काठ रोड मार्ग से जाएंगे।
जोया से अमरोहा आने वाले वाहन बंबूगढ़, काकर सराय और माया धर्मकांटा मार्ग से प्रवेश करेंगे।
कोई भी ई-रिक्शा और ऑटो नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति मार्ग पर नहीं चलेगा।
सभी ई-रिक्शा और ऑटो कैलसा बाईपास व काठ रोड होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
बंबूगढ़ से 77 रीगल होटल तक सभी भारी, मालवाहक वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रतिबंधित रहेंगे।
परीक्षार्थियों के लिए यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
जीआईसी परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर होगी।
कुंदन इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग विद्यालय परिसर में की जाएगी।
जीआईसी कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग रेलवे मालगोदाम के खाली मैदान में होगी।
आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के वाहनों की पार्किंग रामलीला मैदान में रहेगी।

Trending Videos