फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dussehra tomorrow: 'No entry' on Azad Road from 2 PM to 10 PM

दशहरा कल : आजाद रोड पर दोपहर दो से रात दस बजे तक नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dussehra tomorrow: 'No entry' on Azad Road from 2 PM to 10 PM
अमरोहा। दशहरा पर जेएस हिंदी कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले मेले और रावण दहन के मद्देनजर मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। आजाद रोड पर दोपहर दो बजे से रात करीब दस बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान ई-रिक्शा, ऑटो और बाइक समेत किसी भी तरह के वाहन को रामलीला मैदान की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक अजय श्रोतिया ने बताया कि विजयदशमी का पर्व मंगलवार यानी 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने के लिए रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। निर्धारित स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर जेएस हिंदी कॉलेज के मैदान में दशहरा मेला लगेगा। यहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी होगा।
विज्ञापन

हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले में बच्चों के मनोरंजन के साथ महिलाएं खरीदारी भी करती हैं। ऐसे में आजाद रोड पर भीड़ बढ़ने और जाम लगने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कोतवाली और आंबेडकर पार्क की ओर भी नहीं जा सकेंगे वाहन
कोतवाली और आंबेडकर पार्क की ओर से भी रामलीला मैदान की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेगा। आर्य समाज मंदिर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी जेएस हिंदी कॉलेज की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजेंगे।
------------------
मनमानी करने पर सीज होंगे वाहन
सीओ ट्रैफिक ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रतिबंध के बावजूद आजाद रोड की ओर वाहन ले जाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके वाहन सीज भी किए जा सकते हैं। दशहरा के मौके पर शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। किसी भी तरह के वाहन को आजाद रोड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन चालकों से अपील है कि परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
---------------------
यहां से निकाले जाएंगे वाहन
अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास से पाकबड़ा होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।
नौगांवा से अमरोहा व मुरादाबाद जाने वाले वाहन यहियापुर बाईपास से होते हुए अमरोहा व मुरादाबाद जाएंगे।
नौगांवा से दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर बाईपास से धनौरा बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे।
अतरासी चौकी हाईवे से अमरोहा आने वाला वाहन आरटीओ से कल्याणपुरा रोड से बंगूगढ़ से कांकर सराय से कांठ रोड से माया धर्मकांटा से होते हुए अमरोहा में प्रवेश करेंगे।

अमरोहा से जोया/मुरादाबाद/दिल्ली जाने वाला वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ से जोया हाईवे की तरफ जाएंगे।
अंदर शहर अमरोहा से नौगांवा जाने वाला वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा से कांठ रोड से होते हुए नौगांवा जाएंगे। जोया से अमरोहा आने वाला वाहन बंबूगढ होते हुए कांकर सराय होते हुए माया धर्मकांटा / कैलसा रोड से अमरोहा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed