फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An initiative to engage youth in sports to keep them away from substance abuse

Amroha News: नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को खेलों से जोड़ने की पहल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
An initiative to engage youth in sports to keep them away from substance abuse
अमरोहा। 100 सप्ताह नशे के विरुद्ध अभियान के तहत रविवार को जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने खेल मैदान में पहुंचकर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में शिक्षकों की दो टीमें बनाकर टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मैच देखने के लिए नगर के युवाओं और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। शिक्षकों को मैदान पर क्रिकेट खेलते देखकर विद्यार्थी उत्साहित हुए और खुद भी खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित हुए। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। महाविद्यालय में अब आठ टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें प्रत्येक रविवार को खेल मैदान में पहुंचकर खेलेंगी। साथ ही सभी टीमों के सदस्य नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में भी सक्रिय योगदान देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed