सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   four children were admitted to hospital after their health deteriorated due to overeating

आम ने कर दी हालत खराब: ज्यादा खाने से बिगड़ी चार बच्चों की तबीयत, सभी अस्पताल में भर्ती; पढ़ लें सलाह

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Jul 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

परिवार के लोगों ने शुक्रवार की सुबह बाजार से डाल का आम खरीदे थे। आम ज्यादा खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती किया गया।

four children were admitted to hospital after their health deteriorated due to overeating
आम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाजार से खरीदे गए डाल के आम ज्यादा खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी दस्त की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों बच्चों को ड्रिप लगाई गई। इसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। वहीं डॉक्टरों ने ज्यादा आम खाने की वजह से पाचन क्रिया खराब होने की बात बताई है। उन्होंने आम खाने के बाद दूध पीने की सलाह दी है। साथ ही आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने से बिल्कुल दूर रहने के लिए कहा है।

Trending Videos

आम खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
अमरोहा नगर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय में आस मोहम्मद का परिवार रहता है। परिवार के लोगों ने शुक्रवार की सुबह बाजार से डाल का आम खरीदे थे। जिसके बाद उनके बच्चों 8 वर्षीय यूसरा, 10 वर्षीय अफसाना, 6 वर्षीय इकरा और 5 वर्षीय आयशा ने भरपेट आम खा लिए। जिसके बाद चारों की तबीयत बिगड़ गई। एकाएक चारों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने चारों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में बच्चों को भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्च-मसालेदार भोजन के बाद आम खाने से प्रभावित होगा पाचन
डॉ. शरद कुमार ने बताया कि कुछ लोग मिर्च-मसालेदार भोजन के बाद आम खाते हैं। परंतु इनका संयोजन पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। पाचन प्रभावित हो सकता है। पेट में जलन, एसिडिटी, दस्त, गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में मसालेदार भोजन और आम खाने के बीच में दो से तीन घंटे का अंतर रखें। आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना भी इसी तरह की बीमारियों को जन्म देता है।

डॉक्टरों की सलाह
गर्मी में ठंडा रहने के लिए दही, लस्सी और मट्ठा पीते हैं। वहीं आम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में जब आम खाने के बाद दही का सेवन करते हैं तो इन दोनों की ठंडी और गर्म तासीर सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इससे त्वचा और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed