{"_id":"6a84bcaf8b6ee4975e0c27cf","slug":"homeopathic-dispensaries-will-be-set-up-in-mangraula-and-kundarki-bhur-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-170844-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंगरौला और कुंदरकी भूड़ में बनेंगी होम्योपैथिक डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंगरौला और कुंदरकी भूड़ में बनेंगी होम्योपैथिक डिस्पेंसरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले के मंगरौला और कुंदरकी भूड़ स्थित पीएचसी के भवनों में संचालित होम्योपैथिक डिस्पेंसरी के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 60 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। नए भवन बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही डिस्पेंसरी में आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा सकेगा।
अभी जनपद में केवल आठ स्थानों पर ही होम्योपैथिक डिस्पेंसरी संचालित हैं। इसमें अमरोहा सीएचसी, जोया, गजरौला, नौगावां सादात, सैदनगली, अगरौला, कुंदरकी भूड़ और सदरपुर भूड़ शामिल है। जिला अस्पताल, हसनपुर और रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही होम्योपैथिक डिस्पेंसरी शुरू किए जाने का प्रस्ताव है।
जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. योगेश कुमार बंधु ने बताया कि मंगरौला और कुंदरकी भूड़ में नई होम्योपैथिक डिस्पेंसरी बनाने के लिए जमीन मिल चुकी है। अब निर्माण के लिए शासन के पास 60 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि होम्योपैथिक औषधी में अधिकांश बीमारियों का इलाज है।