सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Huge queues in Hasanpur since morning due to gas uproar

Amroha News: गैस के लिए हंगामा, हसनपुर में सुबह से लगी रही लंबी कतारें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Huge queues in Hasanpur since morning due to gas uproar
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। शहर से लेकर गांव तक रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। दीपपुर के पास स्थित गैस एजेंसी पर छह दिन बाद गैस सिलिंडर की आपूर्ति होने पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और अव्यवस्था के चलते हंगामे की स्थिति बन गई। कंपनी से ओटीपी नहीं मिलने के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
Trending Videos

मंगलवार सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग गए थे। ईद के त्योहार के चलते गैस की मांग में इजाफा हुआ है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। जिले के अन्य क्षेत्रों जैसे नौगावां सादात, मंडी धनौरा और गजरौला में भी गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। लोग सुबह छह बजे से ही एजेंसी के बाहर कतार में खड़े रहे। दोपहर बाद जैसे ही गैस की गाड़ी पहुंची, सिलिंडर लेने के लिए एक साथ भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हंगामा शुरू हो गया। हालांकि, बाद में किसी तरह स्थिति को संभाला गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह पिछले पांच दिनों से लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा था। बुकिंग कराने के बावजूद घर-घर डिलीवरी नहीं हो रही, जिससे लोगों को मजबूरन एजेंसी पहुंचना पड़ रहा है। सैकड़ों लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए। गैस की किल्लत से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस आपूर्ति को नियमित किया जाए और डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या बोले उपभोक्ता
--पिछले कई दिनों से सिलिंडर लेने के लिए चक्कर काट रहा हूं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। पहले गैस बुकिंग के लिए चक्कर लगाने पड़े अब सिलिंडर के लिए परेशान हैं। ---शकील अहमद हसनपुर।
--पांच दिनाें से रोजाना गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। जिससे पूरा परिवार परेशान है। -फिरोज, हसनपुर।
-कई दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली है। लगातार चक्कर काट रहे हैं। लेकिन समाधान नहीं हो रहा। -शाद मोहम्मद, हसनपुर।
-सुबह छह बजे से लाइन में खड़े हैं। सात मार्च की बुक है। लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। -जगदीश, हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed