सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Explanation sought from Child Development Project Officer and Chief Servants

Amroha News: बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकाओं से मांगा स्पष्टीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from Child Development Project Officer and Chief Servants
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पोषण समिति के सदस्यों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों व मुख्य सेविकाओं के साथ जिला पोषण समिति की बैठक में समीक्षा की गई।
Trending Videos

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धनौरा एवं गजरौला की आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा चेहरा प्रमाणीकरण (एफआरएस) के माध्यम से अनुपूरक आहार के वितरण में कमी पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकाओं का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जनपद के अति कुपोषित बच्चों में सुधार मिशन 84 के माध्यम से सैम एवं मैम बच्चों की संख्या में कमी लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अत्यधिक नाटापन में कमी लाने के भी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। लखनऊ से उपलब्ध कराई गई आधार किट को शीघ्रता के साथ एक्टीवेट किया जाए। पंजीकृत समस्त 3-6 वर्ष के बच्चों की अपार आईडी बनवाई जाए।
डीएम ने सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड इस माह तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। एनआरसी में बच्चों के एडमिशन के लिए प्रत्येक माह में 3 बच्चा प्रति सीडीपीओ भर्ती कराएं। साथ ही पेयजल, वॉल पेंटिंग, रंगाई-पुताई, पोषण वाटिका, व रेनवाटर हार्वेस्टिंग का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराए जाएं। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में केंद्र पर पंजीकृत समस्त मानक पूर्ण करने वाली गर्भवती, धात्री महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण कर लाभ दिलाया जाए।
सभी ग्रामों में समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन और ऊंचाई मापने सहित अन्य सभी आवश्यक उपकरण की उपलब्धता शीघ्रता से कराई जाए। जो बच्चे कमजोर हैं कुपोषित हैं उनको चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती कराया जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, समस्त खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed