फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Induction cooktop malfunctioned during warranty period; Commission issues notice to company, citing deficiency in service.

Amroha News: वारंटी में इंडक्शन खराब, आयोग ने सेवा में कमी मान कंपनी को जारी किया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Induction cooktop malfunctioned during warranty period; Commission issues notice to company, citing deficiency in service.
अमरोहा। खरीदने के कुछ दिन बाद इंडक्शन खराब होने और वारंटी अवधि में होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किए जाने से नाराज कारोबारी ने जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग की शरण ली। आयोग के अध्यक्ष रमाशंकर सिंह और सदस्य मंजू रानी दीक्षित ने कंपनी को नोटिस जारी कर अधिकारियों को तलब किया है।
विज्ञापन

मामला अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट का है। कारोबारी सुमित कुमार ने करीब छह महीने पहले एक नामचीन कंपनी का इंडक्शन खरीदा था। कंपनी ने एक वर्ष की वारंटी दी थी। सुमित कुमार के मुताबिक, खरीद के कुछ दिन बाद ही इंडक्शन ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की। कंपनी ने कर्मचारी भेजकर जांच और मरम्मत कराने का आश्वासन दिया, लेकिन निर्धारित समय पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कारोबारी ने कई बार कंपनी अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने इसे सेवा में कमी मानते हुए जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में वाद दायर कर राहत की मांग की। सुनवाई के दौरान आयोग ने कंपनी को नोटिस जारी कर संबंधित अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए तलब किया है। अब कंपनी के जवाब और आगामी सुनवाई पर नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed