{"_id":"6a84bcf4547cd0fe570d05a8","slug":"leopard-spotted-on-the-haibatpur-gosai-afzalpur-route-video-goes-viral-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-170830-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हैबतपुर गोसाई-अफजलपुर लूट मार्ग पर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हैबतपुर गोसाई-अफजलपुर लूट मार्ग पर दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। गजस्थल गांव के जंगल के बाद अब हैबतपुर गोसाई से अफजलपुर लूट जाने वाले मार्ग पर भी तेंदुआ दिखाई दिया। एक ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
बताया गया कि मार्ग पर ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। इसी दौरान एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया। इसमें सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से खेतों में काम करने वाले किसानों और राहगीरों को हमले का डर सता रहा है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
जिले में कुतुबपुर हमीदपुर, पीठखेड़ा, पेली चौहान, रमपुरा खादर, शाहबाजपुर, मुकारमपुर, सुल्तानपुर, धनौरी मीर, गजस्थल, बोरा-बोरी, जाजरू और दाऊदसराय समेत दो दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुआ दिखाई देने या पगचिह्न मिलने की सूचना मिल चुकी है। नौगांवा तगा, डिडौली, बुढ़नपुर, दीपपुर, मूंढा इम्मा और मऊ मय चक समेत कई गांवों में भी तेंदुए की हलचल देखी गई है।
विज्ञापन
लगातार दस्तक से ग्रामीण खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। कई गांवों में शाम के बाद घरों से निकलने में भी सावधानी बरती जा रही है। वन विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं और करीब छह स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि हैबतपुर गोसाई-अफजलपुर लूट मार्ग पर तेंदुआ दिखने की सूचना पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और तेंदुए की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।