{"_id":"69b85fc24e342e641b028458","slug":"now-roadways-buses-will-run-to-rural-areas-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-159419-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अब ग्रामीण क्षेत्रों तक चलेंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अब ग्रामीण क्षेत्रों तक चलेंगी रोडवेज की बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अब गांवों तक लोगों के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी। इससे ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। ग्राम पंचायत और ब्लाॅकों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इसमें बसों का अनुबंध परिवहन निगम के साथ किया जाएगा। 28 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।
योजना से जिले की 601 ग्राम पंचायतों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के अंतर्गत 15 से 28 सीटर वाहनों को परिवहन निगम से अनुबंध पर चलाया जाएगा। इच्छुक वाहन मालिक 28 मार्च तक परिवहन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल किए जाएंगे।
अनुबंध अवधि आठ वर्ष की होगी और वाहन की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना के लागू होने से ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। घर के पास से ही वाहन की व्यवस्था मिलेगी।
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि इसमें ग्राम पंचायत, ब्लाकों को मुख्यालय से जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति अपना वाहन इस योजना में लगाना चाहते हैं वह 28 मार्च तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसमें ब्लाक को नगर से और नगर को जिले से जोड़ा जाएगा। चालक और परिचालक भी वाहन मालिक के ही होंगे। संवाद
Trending Videos