{"_id":"69c42c60bfc986e1630b8ba4","slug":"fighting-over-minor-dispute-at-wedding-ceremony-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160111-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी समारोह में मामूली कहासुनी पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी समारोह में मामूली कहासुनी पर मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर के नल नई बस्ती स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने एक मेहमान पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर बैंक्विट हॉल के अंदर घुस आए और मेहमान को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस दौरान समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें मारपीट की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। बाद में मारपीट की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हमले में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos