सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   People are facing problems due to non-availability of Indane gas.

Amroha News: इंडेन गैस नहीं आने से लोगों को हो रही है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to non-availability of Indane gas.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। इंडेन गैस की आपूर्ति लगातार छठे दिन नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता गैस लेेने के लिए सवेरे आठ बजे से ही रामलीला मैदान में अपने सिलिंडर लेकर आ गए। 12 बजे तक भी गैस नहीं आने के कारण उपभोक्ता वापस चले गए। रामलीला मैदान में मौजूद उपभोक्ताओं का कहना था कि वे छह दिन से लगातार आ रहे हैं। लेकिन उनको गैस नहीं मिल पा रही है। बछरायूं स्थित इंडेन गैस एजेंसी की आपूर्ति नगर के रामलीला मैदान में की जाती है। रामलीला मैदान में मौजूद एक महिला विमला देवी का कहना था कि वह बीते चार दिन से सिलिंडर के लिए आ रही है। लेकिन यहां गैस नहीं आ रही है। हरिओम नामक एक अन्य उपभोक्ता की भी यही शिकायत थी। मोहल्ला कटरा निवासी अब्दुल माजिद भी गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर बेहद रोष में नजर आए। दूसरी ओर इंडेन गैस नहीं आने का कारण जानने की कोशिश की गई लेकिन एजेंसी से संबंधित हरेक व्यक्ति के फोन बंद थे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed