सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A case has been filed against the wife and brother-in-law for forcing the man to commit suicide.

Amroha News: आत्महत्या केे लिए मजबूर करने में पत्नी-साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against the wife and brother-in-law for forcing the man to commit suicide.
विज्ञापन
गजराैला। युवक द्वारा सप्ताह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या करने केे मामले में उसकी पत्नी और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव मोेहम्मदाबाद निवासी रमेश ने पुत्रवधू मालवती और उसके भाई राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। राजू रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिमथला का निवासी हैै। एफआईआर के मुताबिक मालवती छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने पति मोहन से झगड़ती थी। वह उसे मर जाने के लिए कहती थी। 16 मार्च की दोपहर मालवती का पति के साथ झगड़ा हुआ था। उसने पति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। उसने अपने भाई राजू को भी बुला लिया था। उसी रात को मोहन घेर में सो गया। जहां पर मालवती व उसके भाई ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आए गांंव के लोगों नेे उसे बचाया था। पत्नी व उसके भाई द्वारा मारपीट किए जाने से वह परेशान था। इस कारण उसने 16 और 17 मार्च की दरम्यानी रात घेर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अगले दिन सुबह उसे फंदे पर लटका देेख ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई थी। उसके गले में बंधी रस्सी को काटकर शव नीचे उतारा था। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और शव का पोस्टमार्टम कराया था। बेटे की मौत के बाद रमेश की मानसिक हालत बिगड़ गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मालवती व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed