सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured a stray calf

Amroha News: तेंदुए ने छुट्टा घूम रहे बछड़े को बनाया निवाला

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured a stray calf
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी में तेंदुए ने छुट्टा घूम रहे एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। उसके अवशेष गांव के बाहर पड़े मिले हैं। मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान भी नजर आए। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
Trending Videos

क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। लोग अपने खेतों पर अकेला जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बुधवार की रात तेंदुए ने ग्राम नीलीखेड़ी में एक बछड़े को अपना निवाला बना लिया। बछड़ा खुला घूम रहा था। उसके अवशेष सुबह गांव के बाहर पड़े मिले। पास के ही एक गांव हिरनाखेड़ी निवासी राहुल ने बताया कि मंगलवार की रात तेंदुए ने उसकी पशुशाला में घुसने की कोशिश की। पशुओं के रंभाने की आवाज सुनकर वह जाग गए। टॉर्च की रोशनी देखकर तेंदुआ भाग गया। इससे पहले तेंदुए ने ग्राम झुंडपुरा निवासी गुरदीप सिंह के पालतु कुत्ते को अपना शिकार बना लिया था। फतहउल्लापुर में भी विदेशी नस्ल के कुत्ते का तेंदुआ शिकार कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वही वन विभाग ने नीलीखेड़ी गांव में तेंदुए द्वारा बछड़े को अपना शिकार बनाने की घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed