{"_id":"69c58cd03336b4eda6066098","slug":"hasanpur-gas-agency-has-not-distributed-gas-for-five-days-anger-erupts-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160226-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर गैस एजेंसी पर पांच दिन से नहीं हुआ गैस का वितरण, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर गैस एजेंसी पर पांच दिन से नहीं हुआ गैस का वितरण, आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में हसनपुर गैस एजेंसी पर पांच दिनों से गैस का वितरण नहीं हुआ है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुकिंग और केवाईसी के लिए एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई है।
इस गैस एजेंसी पर 21 मार्च को ईद के त्योहार पर गैस का वितरण हुआ था। इसके बाद इस एजेंसी पर सिलिंडर का वितरण नहीं हुआ है। रोजाना उपभोक्ता लाइन में लगते हैं और गैस के इंतजार खड़े होकर शाम को घर लौट जाते हैं। बुधवार को भी उपभोक्ताओं ने गैस को लेकर जाम लगा दिया था। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को गैस का वितरण नहीं हुआ। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की होम डिलीवरी कराई जाए। उधर, सचिन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। केवाईसी और बुकिंग कराने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग रहे हैं।सचिन गैस एजेंसी के संचालक बंटी चौहान का कहना है कि दूसरी गैस एजेंसियों से करीब दो हजार बुकिंग हमारी एजेंसी पर ट्रांसफर हुई है। जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की लाइन लग रही है। उधर, हसनपुर गैस एजेंसी के संचालक दिनेश गौतम का कहना है कि उम्मीद है कि शुक्रवार को गैस का वितरण हो सकता है। जल्द ही व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
Trending Videos