सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Father and son fight, car vandalized

Amroha News: पिता-पुत्र के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 26 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Father and son fight, car vandalized
विज्ञापन
गजरौला। बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ते में कार रुकवाकर उसमें सवार पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। कार में भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढ्याैटी निवासी साजिद का कहना है कि वह 21 मार्च की शाम करीब 5 बजे कार में सवार होकर अपने पिता याकूब के साथ गजरौला से चकनवाला की तरफ से घर जा रहे थे। टोकरा पट्टी के निकट पहुंचने पर रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। उन्होंने कार रुकवा ली। आरोप है कि तीनों ने साजिद और उनके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए कार से बाहर खींच लिया। लाठी डंडों से मारपीट की। कार में भी तोड़फोड़ की। उनके शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना पुलिस ने साजिद की तहरीर पर आरोपी नसरुद्दीन, सुहैल और गुलजार निवासी सुनपुरा कलां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed