{"_id":"69c42c1f6692ee91b30f9a84","slug":"making-fake-sewing-machines-busted-operator-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160151-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नकली सिलाई मशीनें बनाने का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नकली सिलाई मशीनें बनाने का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में ऊषा कंपनी के नाम पर नकली सिलाई मशीनें बनाने और बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की मौजूदगी में कंपनी अधिकारियों ने कार्रवाई कर एक कारखाने से दस नकली मशीनें बरामद कीं और मौके से संचालक को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे नोटिस पर छोड़ दिया गया है।
मंगलवार को ऊषा कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर अनुकल्प सिंह अपने सहयोगी लाल सिंह कादयान के साथ शहर कोतवाली पहुंचे। पुलिस टीम के साथ उन्होंने मोहल्ला मुल्लाना स्थित चंदा वाली गली में छापा मारा। यहां एक मकान में अच्छन सिलाई सेंटर के नाम से कारखाना संचालित हो रहा था। तलाशी के दौरान टीम को वहां उषा ब्रांड की 10 सिलाई मशीनें मिलीं। कारखाने में मौजूद संचालक शाहरुख खान से जब मशीनों के बिल और अन्य दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। मशीनों पर प्रिंटिंग भी संदिग्ध पाई गई, जिससे उनके नकली होने की पुष्टि हुई। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि बरामद सभी मशीनों को जब्त कर लिया गया है। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली मशीनों का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Trending Videos