{"_id":"69c42c4a5b3bc11a71025224","slug":"theft-in-eunuchs-house-revealed-jewelery-worth-rs-15-lakh-recovered-one-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160166-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किन्नर के घर चोरी का खुलासा, 15 लाख के आभूषण बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किन्नर के घर चोरी का खुलासा, 15 लाख के आभूषण बरामद, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। थाना सैदनगली पुलिस द्वारा किन्नर के घर हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। करीब पंद्रह लाख की कीमत के आभूषण बरामद किए गए है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सैदनगली के मोहल्ला जामा मस्जिद के पीछे की रहने वाली किन्नर नन्ही के घर में 20 मार्च को दिन में बंद घर के ताले तोड़कर नगदी आभूषण चोरी हुए थे। पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को सीओ पंकज कुमार त्यागी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए उस्मान निवासी ठेर दरीबा, थाना नखासा, जनपद संभल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी होने वाली है। खर्च के लिए पैसों की आवश्यकता थी। वह गुड़िया किन्नर के माध्यम से नन्ही किन्नर के घर आता-जाता था। घर में रखे आभूषणों की जानकारी होने पर चोरी की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विकास कुमार, दरोगा अरुण गिरी, सिपाही संजय चौधरी, गौरव तोमर, रोहित कुमार आदि शामिल रहे।
Trending Videos