{"_id":"6a3305a0dcd069df5205de7f","slug":"people-distressed-by-power-cuts-amidst-scorching-heat-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-166169-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी के बीच हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ रही हैं। गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है तो लो वोल्टेज भी परेशान कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक बिजली की समस्या बनी हुई है। इन दिनों फसलों को भी पानी की सबसे ज्यादा जरुरत है लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने की वजह से किसान परेशान हैं।
गर्मी में बिजली कटौती भी परेशानी का सबब बन रही है। दिन तो जैसे-तैसे बीत जाता है, मगर रात को हर आधे से एक घंटे के बीच हो रही कटौती लोगों को परेशान कर रही है। शरीर का पसीना सूख नहीं पाता और बिजली कट जाती है। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे रहे हैं। पूरी रात लोग जागने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली निगम बिल जमा कराने के लिए सख्ती तो बरत रहा है, लेकिन सुविधाओं का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। बिजली की वजह से अव्वलपुर, शेखूपुरा इम्मा, खेतापुर, देहरा गांवों में लो वोल्टेज की समस्या है। डिडौली, सिबौरा, नीलीखेड़ी, चुबका और पूरनपुर गांवों में बिजली की समस्या है। लोगों को शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल रही है। शहर में कटौती की जा रही है। अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने कहा कि ओवरलोड की वजह से कटौती की जा रही है। गर्मी में लोड ज्यादा हो जाता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर खराब रहने का डर रहता है। इसे सामान्य रखने के लिए कटौती की जाती है। हालांकि बिजली अब सामान्य मिल रही है।
-- -- -- -- -