सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Police team attacked while trying to catch illegal liquor in the village, inspector's uniform torn

Amroha News: अवैध शराब पकड़ने गांव पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked while trying to catch illegal liquor in the village, inspector's uniform torn
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। अवैध शराब के धंधेबाज की तलाश में गांव गई पुलिस टीम पर धंधेबाज व उसके परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया। एक महिला ने दरोगा पर गेहूं की फसल काटने वाली दरांती से हमला कर वर्दी फाड़ दी। अचानक हुए हमले से पुलिस वाले घबरा गए। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अवैध शराब के धंधेबाज व उसके परिवार की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चांदरा फार्म निवासी जग्गा सिंह अवैध शराब का धंधा करता है। उसके खिलाफ अवैध शराब बनाने व बेचने के कई मामले दर्ज हैं। शुक्रवार की रात शेरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन भाटी मुखबिर से सूचना मिलने पर दो सिपाहियों के साथ दबिश देने उसके घर गए थे। पुलिस ने दबिश देकर जग्गा को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शोर मचाने पर परिवार की महिलाएं भी वहां आ गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जग्गा सिंह को छुड़ा लिया। विरोध करने पर एक महिला ने दरोगा नवीन भाटी पर दरांती से वार किया। इससे उनकी वर्दी फट गई। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी घबरा गए। पुलिसकर्मियों ने फोन पर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया।
सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस गांव पहुंची और जग्गा समेत उसके परिवार की तीन महिलाओं को पकड़ लिया। उनके कब्जे से दरांती, 10 लीटर शराब, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में जग्गा, उसकी मां करतार देवी, पत्नी रीना कौर व बहन सुखविंदर कौर शामिल हैं। इंस्पेक्टर के अनुसार जग्गा पर अवैध शराब आदि के नौ मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा व जान से मारने की नीयत से हमला आदि की धाराओं में रिपाेर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed