सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Preparation of charge sheet against the Inspector of Simbhaoli police station accused of kidnapping

Amroha News: अपहरण के आराेपी सिंभावली थाने के दरोगा के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Preparation of charge sheet against the Inspector of Simbhaoli police station accused of kidnapping
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। सवा लाख रुपये की वसूली के लिए संभल के पूर्व प्रधान पुत्र का अपहरण करने में नामजद सिंभावली थाने के दरोगा के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पुलिस हापुड़ जिले के एसपी से अनुमति लेगी।
Trending Videos

मूलरूप से मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी नितिन वर्मा पुलिस में दरोगा है। हापुड़ जिले के थाना सिंभावली में उसकी तैनाती है। उसके खिलाफ थाना गजरौला में सवा लाख रुपये की वसूली के लिए संभल के ऐंचोड़ा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर सालार उर्फ हाजीपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अनीस अहमद के बेटे नईम का अपहरण करने, अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले 11 दिसंबर 25 को जोया मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के निकट से नईम का अपहरण कर लिया था। दरोगा व उसके साथी उसे कार में डालकर गजरौला लेकर आए थे और यहां उसे एक कार में बैठी महिला दिखाई थी। जिसे अनुसूचित जाति की बताते हुए उसके साथ दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। जिससे बचने के लिए पांच लाख रुपये मांगे थे। सवा लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। दरोगा व उसके साथियों ने सवा लाख रुपये लेकर मुक्त किया था।
तीन महीने बाद भी अपहरण का आरोपी दरोगा नितिन वर्मा पुलिस के हाथ नहीं लगा। उसने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है। अब थाना पुलिस उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस हापुड़ जिले एसपी से अनुमति लेगी। एसएसआई अभिलाष प्रधान ने पुष्टि करते हुए कहा कि हापुड़ एसपी से अनुमति मिलते ही उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed