सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roads are broken, electricity poles are electrified, causing fear of accidents.

Amroha News: सड़कें टूटीं, बिजली के खंभों में उतर रहा करंट, हादसे की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Roads are broken, electricity poles are electrified, causing fear of accidents.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अमरोहा। नगर पालिका के मोहल्ला चौक में टूटी सड़कों व विद्युत खंभों में उतर रहे करंट से लोग परेशान हैं। मोहल्ले की मुख्य सड़क सहित कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां के कुछ लोगों का कहना है कि नियमित सफाई कर्मी नहीं आते। जबकि कई दिनों तक गंदगी पसरी रहती है।
बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार पालिका प्रशासन से सफाई के लिए और सड़क बनवाने के लिए कहा गया है। लेकिन आज तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। मोहल्ला चौक में कई समस्याएं हैं। जिनसे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि होली के समय से सड़क पर थोड़ी सी सीलन आने से ही बिजली के खंभों में करंट उतर आता है। इससे बच्चों व लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। इसकी शिकायत विद्युत विभाग में कई बार कर चुके हैं लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले की मुख्य सड़क आज तक नहीं बनी, जबकि कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हैं। आय दिन बाइक व ई-रिक्शा गिरते रहते हैं। कई लोग जख्मी भी हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed