{"_id":"69e75d527c614f4f3508a5f1","slug":"up-bjp-mla-s-brother-and-block-pramukh-rajendra-khadagvanshi-joins-sp-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा विधायक के भाई व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने थामा सपा का दामन, पत्नी के साथ लखनऊ में ली सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा विधायक के भाई व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने थामा सपा का दामन, पत्नी के साथ लखनऊ में ली सदस्यता
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र खड़गवंशी ने थाना सपा का दामन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
हसनपुर से भाजपा विधायक महेंद्र खड़गवंशी के छोटे भाई और गंगेश्वरी से भाजपा के ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पत्नी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख निवेश देवी के साथ लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
Trending Videos
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और संगठन में जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया। राजेंद्र खड़गवंशी गंगेश्वरी क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके पार्टी छोड़ने से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से संगठन में उपेक्षा को लेकर नाराजगी चल रही थी। इसी के चलते उन्होंने यह बड़ा राजनीतिक फैसला लिया।
उनकी पत्नी निर्वेश देवी भी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं और क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखती हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस कदम से हसनपुर और आसपास के इलाकों में सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X