{"_id":"698260b38d255d8a350d9013","slug":"the-night-was-spent-in-prayer-hands-raised-for-forgiveness-of-sins-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-156807-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: इबादत में गुजरी रात, गुनाहों से माफी के लिए उठे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: इबादत में गुजरी रात, गुनाहों से माफी के लिए उठे हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शब-ए-बरात पर रातभर इबादत का सिलसिला चलता रहा। शाम ढलते ही मस्जिदें रंगबिरंगी रोशनी से झिलमिला उठीं। घरों से निकले लोगों ने कब्रिस्तानों में चिरागा किया।
मरहूमों के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। घरों से निकले लोगों ने कब्रिस्तानों में चिरागां किया। इबादत की इस रात को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में जोश और जज्बा देखते बना।
मंगलवार को दिन निकलते ही लोग शब-ए-बरआत की तैयारियों में जुटे रहे। घरों में खास तौर पर हलवा बनाकर न्याज दिलाई गई। इसके बाद शाम ढलने के साथ ही फिजा में नूर बरसता गया। नए-नए कपड़े पहनकर घरों से निकलकर कब्रिस्तान पहुंचे और कब्रों पर चिरागां किया। फातिहा पढ़कर मरहूमों के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। फातिहा पढ़कर उनकी दुआ-ए -मगफिरत की। वहीं, मगरिब की नमाज के बाद मस्जिदों में शुरू हुआ नफली इबादत का दौर देर रात जारी रहा। शहर में मोहल्ला शफातपोता स्थित अनार वाली ज्यारत और ईदगाह रोड पर जलसे में उलेमाओं की तकरीरों का सिलसिला आधी रात तक जारी था। 15 वीं शाबान का रोजा रखने के लिए बाजार में जमकर खरीदारी की गई।
उधर, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। शरारती तत्वाें पर शिंकजा कसने के लिए शाम ढलते ही पुलिस सड़क पर उतर आई। संत रविदास चौक, आंबेडकर पार्क, गांधी प्रतिमा, अटल चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने शहर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
Trending Videos