सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways buses started operating from Amroha to Meerut.

Amroha News: अमरोहा से मेरठ के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 04 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started operating from Amroha to Meerut.
विज्ञापन
अमरोहा। परिवहन विभाग ने ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए नौगांवा सादात से बुलंदशहर खुर्जा के लिए बस का संचालन शुरू किया है। यह बस रोजाना सुबह छह बजे नौगावां सादात से अमरोहा, जोया, अतरासी, हसनपुर, बुगरासी, स्याना, बुलंदशहर होते हुए खुर्जा पहुंचेगी। रूट का सर्वे करने के बाद किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। वहीं, अमरोहा डिपो से नौगावां सादात, चांदपुर, जलीलपुर, हस्तिनापुर और मवाना होते हुए मेरठ के लिए भी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस अमरोहा से मेरठ के लिए सुबह नौ बजे रवाना हो रही है।
Trending Videos

छह अक्तूबर को हसनपुर से बुलंदशहर और स्याना के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया था। रोडवेज बस रोजाना हसनपुर से रहरा अड्डा, शाहपुर कला, तीसरा मिल, हथियाखेड़ा, मंगरौला, रुस्तमपुर, हाकमपुर, शकरगढ़ी, जयतौली, गंगानगर टी पाइंट, गंगानगर पुल, इन स्थानों से गुजरने के बाद जनपद बुलंदशहर में प्रवेश करती थी। गंगापुल से पार करने के बाद बस भगवानपुर गंगाघाट, बुगरासी, स्याना होते हुए अपने गंतव्य बुलंदशहर पहुंच रही थी। फिर इसी रूट से यह बस वापस हसनपुर भी लौट रही थी, लेकिन इस बस को अब नौगांवा सादात से अमरोहा, जोया, अतरासी, हसनपुर, बुगरासी, स्याना, बुलंदशहर होते हुए खुर्जा के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि पहले रूट पर यात्रियों की संख्या बेहद कम थी जिसके चलते डिपो को रोजाना राजस्व की हानि हो रही थी। उधर, अमरोहा डिपो से नौगांवा सादात, चांदपुर, जलीलपुर, हस्तिनापुर और मवाना होते हुए मेरठ के लिए भी बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस रूट पर अमरोहा से मेरठ का किराया 151 रुपये निर्धारित किया गया है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि यात्री संख्या को देखते हुए दोनों रूट पर नियमित रूप से बस सेवा का संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed