सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: Answer sheet evaluation completed at three centres

यूपी बोर्ड : तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Answer sheet evaluation completed at three centres
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। तीन केंद्रों पर चल रहे मूल्यांकन कार्य में सोमवार को 6447 कॉपियां जांचीं गईं, जिसके साथ अब तक कुल 357310 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है।
Trending Videos

जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। वहीं आईएम इंटर कॉलेज में अब मात्र 798 कॉपियां शेष रह गई हैं, जिन्हें मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 2841 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं गईं। यहां 336 परीक्षकों में से केवल 80 उपस्थित रहे, जबकि 256 अनुपस्थित रहे। आईएम इंटर कॉलेज केंद्र पर 792 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया, जहां तैनात सभी 12 परीक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed