सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   87 bighas of wheat crop burnt in fire in Bela, Phaphunda and Sahar

Auraiya News: बेला, फफूंद और सहार में आग से गेहूं की 87 बीघा फसल जली

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 13 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
87 bighas of wheat crop burnt in fire in Bela, Phaphunda and Sahar
फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के पुरवा भदौरिया व दलपपुर में रविवार दोपहर तारों की चिंगारी से अचानक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने गांव से पानी लाकर और पेड़ों की डाल से आग पर किसी तरह काबू पाया।
Trending Videos

आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। तब तक 62 बीघा गेहूं की फसल और 71 बीघा फसल अवशेष जल गया। इसके अलावा फफूंद क्षेत्र में 24 बीघा और सहार क्षेत्र में एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बिधूना एसडीएम गरिमा सोनकिया और सीओ पी पुनीत मिश्रा ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा भदौरिया व दलपपुर में खेत में गेहूं की फसल में लगी आग तेज हवा के चलते आसपास खेतों में भी फैल गई। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी व अन्य तरीके से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोग रोते-बिलखते आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन तेज हवा के आगे किसान बेबस नजर आए। देखते ही देखते 36 किसानों की 62 बीघा फसल जल गई। किसी तरह बाद में आग पर काबू पाया जा सका।
इसी दौरान थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने दमकल को सूचना दी। बाद में एसडीएम गरिमा सोनकिया और सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची दमकल ने खेतों में सुलग रही राख पर पानी की बौछार की। एसडीएम ने किसानों से संवाद कर उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।

डेढ़ घंटे बाद आई दमकल से बढ़ा नुकसान

फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने रौद्र रूप ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची तब तक सब कुछ जल चुका था। कंचनपुरवा के रमाकांत व आनंद बाबू की 10 बीघा, भूरेपुर के रामप्रकाश की चार बीघा और बिहारी पुरवा के मिथलेश की आठ बीघा व विनोद की दो बीघा फसल जल गई। किसानों ने बिलखते हुए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)
-----
तारों से निकली चिंगारी से जली फसल
सहार। थाना क्षेत्र के गांव जीवा सिरसानी में दोपहर करीब एक बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने किसान अटल वाजपेई के खेत में आग लगा दी। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चलाकर पानी की बौछार की जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक किसान की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। (संवाद)
----
इन किसानों की फसल को नुकसान
पुरवा भदौरिया के श्याम सिंह की दो बीघा, गायत्री देवी की दो बीघा, सर्वेश कुमारी की तीन बीघा, लड्डन सिंह की 10 बीघा, फूलसहाय की सात बीघा, अर्जुन सिंह की दो बीघा, मिथिलेश कुमारी की दो बीघा, रामकेश की एक बीघा, दलपपुर के किसान रामकिशन पाल की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसी तरह पुर्वा भदौरिया के किसान रामनरेश और सुभाष चंद्र की सात-सात बीघा, राकेश कुमार की पांच बीघा, सुखवीर सिंह की दो बीघा, अखिलेश सिंह की दो बीघा, राजकुमार और वीरेंद्र सिंह की ढाई-ढाई बीघा गेहूं, भारत सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं मुंशीलाल की ढाई बीघा व झोपड़ी, साधो सिंह की तीन बीघा, सोनेलाल की डेढ़ बीघा और रवि की ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा भी कई किसानों को नुकसान हुआ।
---

इन किसानों के फसल अवशेष जले

आग के दौरान खेतों में फसल अवशेष के रूप में खड़ा भूसा भी जलकर खाक हो गया। इसमें पुरवा भदौरिया के किसान मुकेश का चार बीघा, इंद्रेश, सतेंद्र सिंह व रामकेश का सात-सात बीघा का भूसा जल गया। इसके अलावा जगराम का चार बीघा, अर्जुन सिंह, सुर्जन सिंह, राजीव व संजीव का तीन बीघा, रामप्रकाश व शिवपाल का ढाई-ढाई बीघा, वीरेंद्र का पांच बीघा, सुरेंद्र सिंह का चार बीघा, मिथिलेश कुमारी का आठ बीघा, शिवपाल का 10 बीघा, सत्यवीर का ढाई बीघा, अर्जन सिंह का दो बीघा और अनिल कुमारी का छह बीघा भूसा जल गया।

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

फोटो-28-गांव पुरवा भदौरिया में आग बुझाते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed