सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A bull mauled six people in 10 days, causing panic among villagers.

Auraiya News: सांड़ ने 10 दिन में छह को किया लहूलुहान, ग्रामीणों में खलबली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A bull mauled six people in 10 days, causing panic among villagers.
विज्ञापन
एरवाकटरा। क्षेत्र के गांव उमरेडी में एक सांड़ ने उत्पात मचा रखा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। बीते 10 दिनों में यह सांड़ छह लोगों को घायल कर चुका है। इसके बावजूद सांड़ पकड़ा नहीं जा रहा है।
Trending Videos


गांव निवासी राहुल कुमार, भुवनेश बाजपेई और रामकिशोर का कहना है कि सांड़ इतना आक्रामक हो चुका है कि सामने पड़ते ही लोगों को दौड़ा लेता है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को मेवाराम (70) अपने घर के बाहर चारपाई पर आराम कर रहे थे तभी अचानक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें जमीन पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत नाजुक होने पर उन्हें सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बृहस्पतिवार को गुरुप्रसाद शुक्ला अपने दरवाजे पर बंधी गाय को सांड़ से बचाने पहुंचे लेकिन सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी पसलियां टूट गईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह सांड़ का कहर एक बार फिर सामने आया। घर के बाहर बैठे महेश दीक्षित (75) को सांड़ ने पटककर घायल कर दिया। वहीं गली से गुजर रहे विशाल दीक्षित को भी सांड़ ने दौड़ाकर हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। गांव में हर पल किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। लोगों ने जिला प्रशासन से सांड़ को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed