{"_id":"69d6a147c641b746ab0734b4","slug":"no-action-against-fraudsters-in-the-name-of-providing-jobs-auraiya-news-c-211-1-aur1009-142720-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों पर नहीं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों पर नहीं कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर 300 से अधिक महिलाओं के साथ लाखों की ठगी के मामले पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिलाओं ने 16 दिन पहले पांच महिला आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी अनुराधा, सोनम, कृष्णा, निधि, पुष्पलता, सरिता, अनीता, प्रेमवाला, प्रीति मिश्रा, ऊषा देवी आदि ने पांच महिलाओं पर ठगी का आरोप लगाया था। इसमें ज्योति सेंगर, सोनी वर्मा, सरला वर्मा, आराधना और साक्षी राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि महिला आरोपियों ने शिक्षक बनाने का झांसा देकर करीब 300 से अधिक महिलाओं से 45-45 हजार रुपये ठग लिए थे। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब पीड़ितों की नौकरी नहीं लगी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
इसके बाद आरोपियों से रुपये वापस करने को कहा गया तो आरोपी धमकी देने लगे। इसके बाद 22 मार्च को पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर डीएम से शिकायत की, वहां से उन्हें कोतवाली भेज दिया गया। वहां एडीजी के निरीक्षण के चलते पुलिस ने उन्हें कोतवाली में नहीं घुसने दिया।
प्रदर्शन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब 18 दिन बीत जाने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos