{"_id":"6a8204f2514b7f5bf90532e4","slug":"agniveers-from-ajitmal-also-missing-in-arunachal-floods-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149900-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अरुणाचल की बाढ़ में अजीतमल के अग्निवीर भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अरुणाचल की बाढ़ में अजीतमल के अग्निवीर भी लापता
Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो-37- विनोद यादव। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़ ने सेना के कैंप में भारी तबाही मचाई है। आर्मी कैंप क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज बहाव की चपेट में आने से पांचवीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए। हादसे में सेना के सात जवान बाढ़ में बह गए। इनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि पांच जवान अभी भी लापता हैं। लापता जवानों में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सराय अमिलिया गांव निवासी अग्निवीर विनोद यादव भी शामिल हैं।
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, दुर्गम पहाड़ी इलाके और तेज बारिश के बावजूद पांचवीं ग्रेनेडियर की खोज व बचाव टीमें घटनास्थल पर लगातार राहत अभियान चला रही हैं। इस हादसे में अमिलिया के महेंद्र यादव के पुत्र विनोद भी लापता हैं। वह अग्निवीर योजना के शुरुआती बैच में सेना में शामिल हुए थे।
हादसे की खबर मिलते ही पैतृक गांव में क्षेत्रीय लोग उनके घर पहुंच रहे हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पूरा गांव और परिजन सेना व स्थानीय प्रशासन की ओर से आने वाली हर सूचना पर नजर बनाए हुए हैं और जवान की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।(संवाद)