{"_id":"6a820604caf5bc88ac01fffc","slug":"fir-registered-over-deaths-of-three-friends-container-truck-seized-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149889-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तीन दोस्तों की मौत में प्राथमिकी, कंटेनर पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तीन दोस्तों की मौत में प्राथमिकी, कंटेनर पकड़ा गया
Mon, 17 Aug 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16- कोतवाली परिसर में खड़ा कंटेनर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के रठगांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पांच अगस्त की रात हुए सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से हादसा हुआ था। करीब 500 से अधिक सीसीटीवी देखने के बाद कंटेनर को पकड़ लिया गया।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के सराय कछवाहा निवासी सुरेश सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र छोटे सिंह उर्फ मोनू अपने दोस्त शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर सड़क किनारे आपस में बात कर रहे थे। तभी एरवाकटरा की ओर से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया था।
हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया था। एक साथ तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से वाहन की पहचान की। पुलिस ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी खंगाले और वाहन को पकड़ने के लिए प्रयागराज तक गए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को भी पकड़ लिया गया है।