{"_id":"6a8206aab6f583d5a20e7ec4","slug":"jal-jeevan-mission-project-completed-on-paper-taps-dry-in-reality-auraiya-news-c-211-1-akb1003-149884-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कागजों में पूरी हो गई जलजीवन मिशन परियोजना, हकीकत में सूखे नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कागजों में पूरी हो गई जलजीवन मिशन परियोजना, हकीकत में सूखे नल
Mon, 17 Aug 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 10- सर्वेश कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जल जीवन मिशन शहरी के तहत नगर पालिका परिषद औरैया और फफूंद नगर पंचायत में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। इटावा की नगरीय जल निगम यह परियोजना संचालित कर रही है। औरैया में 20 हजार और फफूंद में 4 हजार लोगों को कनेक्शन दिए जाने हैं। यह परियोजना 2024 से शुरू हुई थी, लेकिन कागजों में जुलाई 2026 को पूरी हो चुकी है। धरातल पर न तो नलकूप चल रहा और न ही टंकियों से पाइप जोड़े गए।
ऐसे में दोनों जगहों पर कुल 24 हजार घरों में अभी तक जलापूर्ति संभव नहीं हो सकी है। हालांकि, कनेक्शन लगातार दिए जा रहे हैं। औरैया में दूधियाखेड़ा और जालौन रोड किनारे दो टंकियां बन चुकी हैं। तीसरी टंकी के लिए पालिका जमीन उपलब्ध नहीं करा पाई है। औरैया में 60 किमी और फफूंद में 30 किमी अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई गई है। जालौन रोड किनारे लगी परियोजना के बोर्ड पर 29 जुलाई को काम पूरा होने की जानकारी है लेकिन वहां टंकी के नीचे ही खुदाई हुई है और पाइप अलग-अलग पड़े हैं। पास का नलकूप भी अधूरा है और झाड़ियों से घिरा है।
औरैया नगर पालिका परिषद की परियोजना की स्वीकृत लागत 63.18 करोड़ रुपये है। इसमें से 25.28 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए और 22.61 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दो ओवरहेड टैंक बन चुके हैं, जबकि एक की जमीन मिलनी बाकी है। प्रस्तावित 20 हजार कनेक्शन में से 9 हजार दिए जा चुके हैं। परियोजना का कुल 78 फीसदी कार्य अब तक पूरा हो पाया है। फफूंद नगर पंचायत की परियोजना की स्वीकृत लागत 19.48 करोड़ रुपये है। इसके लिए 7.78 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए और खर्च भी हुए हैं। एक ओवरहेड टैंक बनकर तैयार है। प्रस्तावित 4124 कनेक्शन में से 1500 दिए जा चुके हैं। इस परियोजना का कुल 75 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
-- --
चार महीने पहले लिया कनेक्शन
जालौन रोड किनारे पांच साल से रह रहे हैं। चार माह पहले पाइपलाइन बिछाए जाने के दौरान कनेक्शन ले लिया था। लेकिन अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है।
-सर्वेश कुमार, जालौन चौराहा
-- -- --
कनेक्शन मिला, पानी नहीं आया
दिबियापुर बाईपास पर रहते हैं। हाल ही में पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी का कनेक्शन लिया था। लेकिन अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है।
-मंजेश, ईदगाह के पास
-- -- --
औरैया नगर पालिका परिषद की परियोजना पर एक नजर
स्वीकृत लागत- 63.18 करोड़
अवमुक्त धनराशि- 25.28 करोड़
खर्च- 22.61 करोड़
ओवरहेड टैंक- दो का निर्माण पूरा, एक की जमीन मिलनी बाकी
प्रस्तावित कनेक्शन- 20 हजार
अब तक हुए कनेक्शन- नौ हजार
परियोजना के तहत अब तक हुआ कुल कार्य- 78 प्रतिशत
-- -- -- -
फफूंद नगर पंचायत की परियोजना
स्वीकृत लागत- 19.48 करोड़
अवमुक्त धनराशि- 7.78 करोड़
खर्च- 7.78 करोड़
ओवरहेड टैंक-एक बनकर तैयार
प्रस्तावित कनेक्शन- 4124
अब तक हुए कनेक्शन-1500
परियोजना के तहत अब तक हुआ कुल कार्य- 75 प्रतिशत
वर्जन--
औरैया व फफूंद में तेजी से परियोजनाओं का काम पूरा कराने का प्रयास जारी है। औरैया में एक परियोजना ट्रायल पर है। जल्द ही जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। वहीं, दूधियाखेड़ा व फफूंद में कुछ समय लगेगा। घरों में कनेक्शन देने का काम चल रहा है। जालौन रोड किनारे की टंकी का अगले माह से संचालन शुरू कराने की तैयारी है।
-रिहान फारूखी, एक्सईएन, जल निगम इटावा

वर्जन