सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anand from Dibiyapur becomes a Revenue Officer in Bihar.

Auraiya News: बिहार में राजस्व अधिकारी बने दिबियापुर के आनंद

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Anand from Dibiyapur becomes a Revenue Officer in Bihar.
फोटो-16- अपने माता-पिता व ताऊ के साथ आनंद ।स्रोत: परिजन
विज्ञापन
दिबियापुर। रविवार को फादर्स डे पर एक बेटे ने 70वीं बिहार पीसीएस परीक्षा में राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर पिता को बड़ा उपहार दिया। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।

क्षेत्र के गांव रतवा निवासी व अजीतमल तहसील में लेखपाल धर्मवीर सिंह दिबियापुर के ककराही बाजार के दुर्गा नगर में रहते हैं। उनके बड़े बेटे आनंद ने अपने पहले ही प्रयास में बिहार की पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। एनटीपीसी में सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र रहे आनंद ने हाईस्कूल की 88 फीसद अंकों व इंटरमीडिएट परीक्षा 85 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संगरूर पंजाब के लोगोंवाल इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया था। आनंद का छोटा भाई शिवांशु यादव एमबीबीएस की पढ़ाई कंप्लीट कर कानपुर मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed