{"_id":"6a38e4cb31d8dcd9490fdbf4","slug":"auraiya-youth-ends-life-by-jumping-in-front-of-vande-bharat-express-train-halted-for-four-minutes-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान, चार मिनट रुकी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान, चार मिनट रुकी रही ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के औरैया जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अछल्दा कस्बा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोककर जांच की गई, जिसके बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
कस्बा के 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक अज्ञात करीब 35 वर्ष युवक डाउन लाइन की मेन रेलवे ट्रैक पर आ गया। इसी दौरान वहां से आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, युवक ट्रेन के सामने खड़ा हो गया। वह घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर डाउन रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1116/26-27 के बीच जा गिरा। मृतक युवक गुलाबी रंग की शर्ट पहने हुए था।
हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को इनायतपुर गांव के पास रोका। लोको पायलट ने नीचे उतरकर इंजन की जांच की। करीब चार मिनट तक रुकने और सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। जीआरपी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव के अवशेषों को एकत्र कर मोर्चरी भेज दिया गया है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों और थानों में भी हुलिए के आधार पर सूचित कर दिया गया है।