पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya Body of a newborn girl found floating in a canal police have sent it for post mortem

Auraiya: कौन है यह मासूम? नहर में उतराता मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू

Thu, 02 Jul 2026 02:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 02 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

Auraiya News: जलौखर गांव के पास नहर में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Auraiya Body of a newborn girl found floating in a canal police have sent it for post mortem
हॉस्पिटल में जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलौखर से निकली नहर में एक नवजात बच्ची का शव उतराता हुआ मिला। पानी में बहते मासूम के शव को देख सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। छानबीन के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

नहर में शव होने की जानकारी पर गांव के निवासी हरगोविंद ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नवजात बच्ची के शव को नहर से बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंची। हालांकि, डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन





शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शुरुआती छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह नवजात बच्ची किसकी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास के इलाकों और अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed