{"_id":"69baee31694693c3890aec1b","slug":"auto-driver-returns-passengers-lost-bag-and-laptop-auraiya-news-c-211-1-aur1008-141508-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो ड्राइवर ने यात्री का छूटा बैग व लैपटॉप लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो ड्राइवर ने यात्री का छूटा बैग व लैपटॉप लौटाया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेला। थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुरवा निवासी अनिल कुमार ने ऑटो में छूटे बैग की सोशल मीडिया पर सूचना देकर बैग मालिक का पता लगा लिया। इसके बाद पहुंचे युवक को चालक ने बैग व लैपटॉप सौंप दिया।
ऑटो चालक ने बताया कि मंगलवार को वह ऑटो लेकर रसूलाबाद से माती जा रहा था। रास्ते में ऑटो में बैठी सवारियों को किसी अन्य ऑटो में बैठाना पड़ा। इसके बाद ऑटो लेकर घर आ गया। ऑटो चेक करते समय सीट के पीछे एक पिट्ठू बैग रखा पाया।
इसकी सूचना उन्होंने अपने स्थानीय साथी सचिन गुप्ता को दी। बैग में लैपटॉप एवं अन्य कुछ जरूरी कागजात थे। इसकी सूचना बनाकर ग्रुप के माध्यम से भेजी गई। सूचना मिलते ही बैग मालिक फतेहपुर खागा निवासी गोलू सिंह सेंगर ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। बुधवार दोपहर वह याक़ूबपुर आया और अपना बैग वापस पाकर ऑटो चालक अनिल कुमार की प्रशंसा की। (संवाद)
Trending Videos