सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP's new district executive announced

Auraiya News: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP's new district executive announced
फोटो-10- प्रतीक राजावत। संवाद
विज्ञापन
औरैया। करीब तीन साल बाद शनिवार को भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व की ओर से की गई।
Trending Videos

इसमें कई युवाओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने 2027 के चुनावी समीकरण को साधने का प्रयास किया। नई कार्यकारिणी में एक ब्लॉक प्रमुख व एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख को जिला उपाध्यक्ष और एक जिला पंचायत सदस्य को जिला मंत्री बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, आठ जिला मंत्री व तीन जिला महामंत्री बनाए गए हैं। इसमें अजीतमल ब्लाॅक प्रमुख रजनीश पांडेय, औरैया सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजयुमो के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, अमर चंद्र राठौर, योगेंद्र कैथवार, सुधांशु पांडेय, इंद्रपाल पाल, मंजू सिंह चौहान व माधव राजपूत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विशाल शुक्ला, मनू राजपूत व यशवीर सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कार्यकाल की कार्यकुशलता के आधार पर इस अहम जिम्मेदारी को सौंपा गया है। इसके अलावा आशीष दुबे, आदर्श ठाकुर, प्रतीक राजावत, सुनील वाल्मीकि, दीक्षांत गुप्ता, विमल दुबे, रविंद्री शाक्य व जिला पंचायत सदस्य बासुदेव प्रजापति को जिला मंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री की सूची में शामिल प्रतीक राजावत को युवा चेहरे की तौर पर शामिल किया गया है। इससे पहले प्रतीक आरएसएस व एबीवीपी में जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
इसके अलावा देवेंद्र सेंगर को जिला कोषाध्यक्ष, बृजेश बंधु व जगमोहन सिंह को जिला सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। भूरे चौबे को मीडिया प्रभारी, सोनू सोनी को कार्यालय प्रभारी, सौरभ राजपूत को सोशल मीडिया प्रभारी, अभिषेक त्रिपाठी को सोशल मीडिया सह प्रभारी व रविकांत गौर को जिला आईटी संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा 65 कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इनमें 20 महिलाओं को जगह दी गई है।
-----

सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मेहनत का ख्याल रखा गया है। जातीय समीकरण से लेकर सभी वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। आगामी चुनावी में ये कार्यकारिणी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
-डॉ. सर्वेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष भाजपा

फोटो-10- प्रतीक राजावत। संवाद

फोटो-10- प्रतीक राजावत। संवाद

फोटो-10- प्रतीक राजावत। संवाद

फोटो-10- प्रतीक राजावत। संवाद

फोटो-10- प्रतीक राजावत। संवाद

फोटो-10- प्रतीक राजावत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed