सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Body of bullion artisan visiting in-laws' home found hanging

Auraiya News: फंदे से लटका मिला ससुराल आए सराफा कारीगर का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Body of bullion artisan visiting in-laws' home found hanging
फोटो-12- थाने में मौजूद परिजन और जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के मोहल्ला लोहिया नगर में सात दिन पहले कानपुर से ससुराल आए सराफा कारीगर का शव फंदे से लटका मिला।

सोमवार तड़के ससुरालीजन ने कारीगर का शव देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर युवक के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। पोस्टमार्टम कराने को लेकर मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के बीच घंटों विवाद चलता रहा, जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
कानपुर स्थित थाना पनकी के मोहल्ला रतनपुर कॉलोनी निवासी संतोष कुमार (45) सोने-चांदी के जेवर बनाने का कारीगर था। कुछ समय पहले तक वह दिबियापुर की तिवारी ट्रांसपोर्ट वाली गली में ही काम करता था लेकिन धंधा मंदा होने के कारण वह वापस कानपुर चला गया था। काम न मिलने की वजह से वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। बच्चों की छुट्टियां होने पर वह सात दिन पहले अपनी पत्नी सपना और दो बच्चों के साथ लोहिया नगर स्थित अपने साले रमेश चंद्र सोनी के घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि रविवार रात संतोष अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे उनके छोटे भांजे को उसका शव फंदे से लटका मिला। उसके शोर मचाने पर अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और कारीगर को नीचे उतार कर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में मृतक के पिता सुरेश ने बताया कि संतोष दो भाइयों में बड़ा था। कानपुर में पत्नी व बच्चों के साथ किराए के मकान में अलग रहता था। काम ठीक न चलने से वह परेशान था। कानपुर से मृतक के भाई और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। इस बीच मृतक के पिता व भाई पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे और शव को सीधे सौंपने की मांग कर रहे थे, जबकि ससुराल पक्ष निष्पक्ष जांच के लिए पोस्टमार्टम कराने पर अड़ा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया, जिसके बाद वह कानपुर शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed