सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Compromise reached between the family and hospital management in the case of a new mother's death.

Auraiya News: प्रसूता की मौत के मामले में परिजन और अस्पताल प्रबंधन में समझौता

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Compromise reached between the family and hospital management in the case of a new mother's death.
फोटो-32- संधना की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत के मामले में परिजन व अस्पताल प्रबंधन ने समझौता कर लिया।

रविवार को हुई इस घटना के बाद देर रात परिजन नाराजगी व्यक्त करते रहे। समझौते के बाद परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
कन्नौज स्थित थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी 25 वर्षीय साधना को प्रसव के लिए बिधूना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन उपचार के दौरान तीसरे दिन रविवार शाम करीब पांच बजे महिला की मौत हो गई। परिजन ने शुरुआत में अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने गुस्साए परिजन को समझाकर शांत कराया। रविवार देर रात दोनोंं पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। छानबीन के बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed