{"_id":"6a3040224b8d1155df0c51d2","slug":"council-schools-to-reopen-today-some-overgrown-with-bushes-others-with-blocked-gates-auraiya-news-c-211-1-ka11004-146619-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, कहीं झाड़ियां कहीं घिरा गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, कहीं झाड़ियां कहीं घिरा गेट
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10- दिबियापुर थाना के पास परिषदीय स्कूल के द्वार पर लगी रेहड़ी और रखे टट्टर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरैया। 20 मई से हुई परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां सोमवार को खत्म हो गई। फिर पाठशाला खुल जाएंगी लेकिन स्कूलों में छुट्टी के दिनों में कई तरह की अव्यवस्थाएं फैल गई है। जिन्हें दुरुस्त कराना होगा।
किसी स्कूल में झाड़ियां उग आई हैं तो किसी स्कूल के प्रवेश द्वार पर लोगों ने सामान रखकर घेर लिया है। इस सब के बीच मंगलवार से स्कूलों में पठन-पाठन शुरू होगा। इसके साथ ही दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान भी परवान चढ़ाया जाएगा।
एक साथ कई काम होने हैं लेकिन झाड़ियों के बीच जहरीले कीड़ों का खतरा स्कूलों में है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा अहम होगी। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार को स्कूलों की पड़ताल की। जहां नजारा अव्यवस्थाओं को दर्शा रहा था।
विज्ञापन
-- -- -
उच्च प्राथमिक स्कूल के परिसर में झाड़ियां
रुरुगंज के पास अछल्दा ब्लॉक के गांव साहूपुर स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के परिसर में झाड़ियां बड़े पैमाने पर उग आई है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यहां पर घास के बीच बच्चों का आवागमन खतरे से खाली नहीं है।
-- --
रास्ता दुकानदारों ने घेर लिया
दिबियापुर कस्बा में थाना के पास परिषदीय स्कूल है। यहां पर स्कूल जाने के रास्ते को ही दुकानदारों ने घेर लिया है। यहां पर किसी ने रेहड़ी तो किसी ने टट्टर लगा दिए हैं। मुख्यद्वार पर यह घेराव भी एक परेशानी खड़ी करेगा।
-- -- -
सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। जहां जो समस्याएं होंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा।-संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी