{"_id":"6984d5c5ee3cf7507d02b3bf","slug":"dm-finds-dirty-drains-in-lalpur-sanitation-worker-suspended-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139106-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएम को लालपुर में मिलीं गंदी नालियां, सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएम को लालपुर में मिलीं गंदी नालियां, सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति जानने के लिए गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर एक सफाईकर्मी को निलंबित करने के साथ एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। वहीं एक अन्य ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी मिलने पर दोबारा कार्य कराने के आदेश दिए हैं।
डीएम ने किसानों से वार्ता कर फार्मर रजिस्ट्री के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि कृषकों को फसली ऋण एवं फसल बीमा की क्षतिपूर्ति तथा आपदा राहत प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने ग्राम पंचायत बरकापुर पहुंचकर निर्माणाधीन मिनी सचिवालय के निर्माण कार्य को देखा। उन्होंने निर्माण कार्य में हुई प्रयुक्त सामग्री व निर्माण मानक के अनुरूप न पाए जाने पर ग्राम प्रधान को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य व सामग्री प्रयोग करने के साथ साथ मानक विहीन निर्माण को हटाते हुए दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए। उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधान पर तालाब पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। इस पर संबंधित लेखपाल को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत एरवाटिकटा के मजरा लालपुर में नालियों की साफ-सफाई व सड़क टूटी होने के साथ-साथ सफाई कर्मचारी के नियमित न आने की शिकायत पर डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए। कहा कि संबंधित सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सफाई व्यवस्था हेतु अन्य सफाई कर्मी की तैनाती करना सुनिश्चित करें। पर्यवेक्षण एवं विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने पर एडीओ पंचायत एरवाकटरा को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान नायब तहसीलदार बिधूना राकेश कुमार, लेखपाल मोहिनी पाल, लेखपाल संध्या राजपूत, लेखपाल शिवम, लेखपाल राज शेखर, बीटीएम कृषि सुनील कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान सहित किसान आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos