सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Guruji left after signing, the truth was revealed during inspection

Auraiya News: सिग्नेचर करके चल दिए गुरु जी, निरीक्षण में खुली पोल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Guruji left after signing, the truth was revealed during inspection
विज्ञापन
औरैया।बीएसए संजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को भी परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें कहीं शिक्षक तो कहीं छात्र नहीं मिले। कहीं शिक्षक रजिस्टर में हस्ताक्षर कर स्कूल से गायब मिले। बीएसए ने चार से स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos

बीएसए सबसे पहले सहार विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कंचौसी बाजार पहुंचे। यहां शौचालय क्रियाशील नहीं थे। शिक्षामित्र वीरेंद्र बाबू अनुपस्थित मिले, जबकि सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार गुप्ता रजिस्टर में हस्ताक्षर करके स्कूल से नदारद थे। शिक्षामित्र उर्मिला देवी भी पिछले तीन दिनों से बिना सूचना गायब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बीएसए ने भाग्यनगर विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय ककोर बुजुर्ग का रुख किया। यहां बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी। निरीक्षण के समय विद्यालय में केवल प्रधानाध्यापिका ही मौजूद थीं। सहायक अध्यापक रामजी तिवारी रजिस्टर में साइन करके गायब मिले। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए संजीव कुमार ने बताया कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed