सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Drunk man sets auto on fire

Auraiya News: शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 07 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Drunk man sets auto on fire
विज्ञापन

Trending Videos
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना रामदत्त में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी ऑटो में आग लगा दी। देखते ही देखते ऑटो जलने लगा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ऑटो को काफी नुकसान हो चुका था।



फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना रामदत्त निवासी आशीष पांडेय ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार दोपहर वह शराब के नशे में घर पहुंचा और गांव के बाहर खड़े अपनी ऑटो में अचानक आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और किसी तरह आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन तब तक ऑटो जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि, मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed