{"_id":"69d4f4804d4981e485047656","slug":"fir-against-driver-for-injuring-constable-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-1481583-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिपाही को घायल करने में चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिपाही को घायल करने में चालक पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 07 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला जज के आवास पर ड्यूटी करने जा रहे सिपाही को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले गाजीपुर के गांव रफीपुर निवासी विनोद कुमार जिले में सिपाही हैं। उनकी ड्यूटी जिला जज के आवास में लगी थी। वह गांव कखावतू स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहते हैं।
23 अक्तूबर 2025 की रात करीब साढ़े नौ बजे वह ड्यूटी पर जाने के लिए कॉलोनी के गेट पर सवारी का इंतजार कर रहे थे, तभी दिबियापुर की ओर से आ रहे बुलेट चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनका पैर टूट गया।
चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। उनका अभी तक इलाज चल रहा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बुलेट चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos