{"_id":"6a6f8c4eb918a7545b0da473","slug":"fir-lodged-against-six-including-husband-for-attempting-to-torture-and-kill-a-woman-auraiya-news-c-211-1-aur1009-149148-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला को प्रताड़ित करने व मारने के प्रयास में पति समेत छह पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला को प्रताड़ित करने व मारने के प्रयास में पति समेत छह पर प्राथमिकी
Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। महिला को प्रताड़ित करने व जान से मारने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति वायुसेना में है, करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी।
कस्बा बाबरपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी आरती उर्फ पूजा राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह फरवरी 2025 को इटावा के पक्काबाग निवासी वायुसेना कर्मी पंकज कुमार उर्फ मोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास उषा देवी, ससुर राजेंद्र सिंह, ननद नेहा, जेठ अवनीश व जेठानी 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया।
पीड़िता के अनुसार, भारतीय वायुसेना में जूनियर इंजीनियर पति पंकज उसे दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी देता था। आरोप है कि 21 अक्तूबर 2025 को आरोपियों ने दुपट्टे से फांसी लगाकर उसे मारने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों के आ जाने से उसकी जान बच सकी। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।