{"_id":"6a6f8bc8f3ebc0c15806e416","slug":"kanwar-yatra-procession-taken-out-with-music-and-fanfare-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149173-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गाजे-बाजे संग निकला कांवड़ यात्रा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गाजे-बाजे संग निकला कांवड़ यात्रा जुलूस
Sun, 02 Aug 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-45- जुलूस निकालते बाइक सवार कावड़िया।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। सावन के सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार को कस्बे में बाइक सवार कांवड़ियों का जुलूस निकाला गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष, ढोल-नगाड़ों और भगवा ध्वज के साथ निकले कांवड़ियों का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कांवड़ यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। श्रद्धालु कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कांवड़िया सोमवार को शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।(संवाद)